Aapnu Gujarat
Uncategorized

कर्नाटक की जीत मोदी के नेतृत्व की जीत है : नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कर्नाटक विधान सभा उप-चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा की नीतियों में जनता के विश्वास का परिणाम है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा की सरकार में अपने विश्वास को और मज़बूती के साथ परिलक्षित किया है। नड्डा ने कहा कि इस जीत के लिए मैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा जी और प्रदेश अध्यक्ष नलिन कटील को बधाई देता हूँ और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश की जनता हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।

भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश देकर प्रदेश की जनता ने स्वार्थी और भ्रष्टाचारियों को सिरे से खारिज कर दिया है। राज्य की जनता ने विधानसभा चुनावों में भी जनादेश भारतीय जनता पार्टी को ही दिया था और आज उप-चुनावों में कर्नाटक की जनता ने उस पर पक्की मोहर लगा दी है। कर्नाटक विधान सभा उप-चुनाव परिणाम कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों एवं अवसरवादी राजनीति पर राज्य की जनता का कड़ा प्रहार है।

कर्नाटक की जनता ने जनादेश का अपमान करने वाली और जनादेश के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस को इस परिणाम से करारा सबक सिखाया है। यह इस बात की भी परिचायक है कि जनता का भाजपा में विश्वास कितना दृढ़ है। कर्नाटक की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की देश भर में चल रही विकास यात्रा के साथ है और वे विकास की दौड़ में पीछे नहीं छूटना चाहते।

Related posts

દારૂ પ્રકરણમાં પ્રભાસપાટણના પીઆઇને સસ્પેન્ડ કરતા રેન્જ આઇજી

aapnugujarat

કાંકરેજ તાલુકાના આકોલી ગામે ભજન સત્સંગ કાર્યક્રમ યોજાયો

editor

અમરેલીમાં વર્ષાથી પાણીના પોઇન્ટ ભરાયા : સિંહો ખુશ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1