Aapnu Gujarat
ગુજરાત

मेहसाणा नगरपालिका के प्रमुख समेत 7 नेता भाजपा में हुए शामिल

मेहसाना नगरपालिका में अब भारी उथल-पुथल होने वाली है। मेहसाणा नगरपालिका के प्रमुख सहित 7 लोग आज कांग्रेस छोड़ के भाजपा में शामिल हो गए। मेहसाना नगरपालिका में कांग्रेस का शासन है। लेकिन अब कांग्रेस के हाथ में से मेहसाणा नगरपालिका भी छिन जाएगी। डिप्टी सीएम और उत्तर गुजरात के दिग्गज नेता नितिन पटेल के हाथों मेहसाणा नगरपालिका के कांग्रेस के सदस्यों ने कमर का केस पहना। मेहसाणा नगर पालिका में जब चुनाव हुए तब पाटीदार आंदोलन जोरों पर था और उसके ही परिणाम मेहसाणा में 29 सीटों पर कॉन्ग्रेस और 15 सीटों पर भाजपा के सदस्यों की जीत हुई थी।
लेकिन अब जब पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा है तो प्रधानमंत्री के ही विस्तार मेहसाणा में बी नगर पालिका के सदस्य ने भाजपा के विकास यात्रा को नजर समझ सके भाजप में जुड़ने का फैसला किया। डिप्टी सीएम नितिन पटेल का दावा है कि मेहसाणा और गुजरात की विकास को ध्यान में रखकर कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा का रुख किया है। आने वाले दिनों में कुछ और कांग्रेसी सदस्य भी मेहसाणा से भाजपा में जुड़ेंगे। डिप्टी सीएम का यह दावा दर्शाता है कि मेहसाना नगरपालिका में अब भाजपा का राज होगा।
भाजपा के सांसद शारदा बेन पटेल ने दावा किया की आने वाले दिनों में मेहसाणा नगरपालिका की कांग्रेस के सदस्य भाजपा में और जुड़ेंगे। मेहसाना नगरपालिका के बाद भाजपा की यह विकास यात्रा और सत्ता लेने की बातें राज्य के और नगरपालिका और जिला पंचायतों में भी सुनी जा सकती है।

Related posts

દિવાળી વેકેશનનું બુકિંગ શરૂ : ટ્રેન ફુલ

aapnugujarat

अहमदाबाद शहर में भी बारिश का माहौल जारी

aapnugujarat

પેપર લીકમાં સીટીંગ જજથી તપાસ કરાવવા કોંગીની માંગ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1