Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

किसी अपराधी को बक्शा नही जाएगा : मुख्यमंत्री योगी

यूपी में भाजपा सरकार बनने के दो साल पांच महीने बाद बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल संग एनेक्सी में बैठक की और उनके साथ सरकार के कामकाज पर चर्चा की।
इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले करीब ढाई वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के लिए काम किया। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार विपक्ष के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम इस पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। हम उनकी आय दोगुनी करने के लिए काम कर रहे हैं।
केंद्र की योजनाओं में यूपी ने प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यूपी में सबसे ज्यादा घर बनाए गए। एक करोड़ से ज्यादा बिजली कनेक्शन दिए गए। कुंभ का सफल आयोजन किया गया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की छवि बदली है। अब बड़ी संख्या में निवेशक प्रदेश आ रहे हैं और उद्योग लगाने की पहल कर रहे हैं। विकास को लेकर राज्य के किसी भी नागरिक से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

Related posts

हेट कोमेन्ट लिखनेवाले को तीन वर्ष की जेल की सजा

aapnugujarat

પહેલી વખત લોકસભા ચૂંટણીમા લાલુની પાર્ટી ખાતું જ ન ખોલાવી શકી

aapnugujarat

नरेन्द्र मोदी चुनाव हार रहे हैं : राहुल गांधी

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1