Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

रूस : अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए रसद से भरा रॉकेट रवाना

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए रसद से भरा MS-12 कार्गों स्‍पेशक्राफ्ट रवाना किया है। कार्गों स्‍पेशक्राफ्ट रूस का मानवरहित क्राफ्ट है। स्‍थानीय समयानुसार शाम को 6.35 बजे इसे रवाना किया गया। इसे रूस के सोयुज-2 (1A) रॉकेट से लांच किया गया। यह क्राफ्ट अपने साथ अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पर्याप्‍त मात्रा में रसद ले गया है। इसके पूर्व गत वर्ष रूस और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रसद से भरा रॉकेट रवाना किया था। 
नासा ने आइएसएस पर 3,350 किलोग्राम सामग्री भेजी थी। इसमें वहां रह रहे तीन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आइसक्रीम और ताजे फल थे। पुराने प्लास्टिक को रीसाइकिल करने के लिए 3डी प्रिंटर भी भेजा गया है। मंगलवार को 20 साल पूरा करने जा रहे आइएसएस में अभी एक-एक अमेरिकी, जर्मन और रूसी अंतरिक्ष यात्री हैं। चार वर्ष पूर्व रूस इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों को रसद पहुंचाने में नाकाम रहा। रूस का यह परीक्षण असफल रहा। मानव‍रहित स्‍पेस क्राफ्ट का वैज्ञानिकों से संपर्क टूट गया था। रूस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका था।

Related posts

रूस से हमें क्या खरीदना है क्या नहीं, कोई देश न बताए : जयशंकर

aapnugujarat

शेरिन मैथ्यूज की मौत मामला : भारतीय अमेरिकी दत्तक पिता को आजीवन कारावास की सजा

aapnugujarat

જર્મનીમાં ચર્ચમાં હુમલાખોરો દ્વારા અંધાધૂંધ ગોળીબાર કરતાં 6 લોકોનાં મોત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1