Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। भेज्जी इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। फोर्स का दावा है कि इस मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली को मार गिराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के बाद जवानों ने कुछ हथियार भी बरामद किए है। एसपी शलभ सिंहा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवानों को नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद सोमवार रात डीआरजी की टीम सर्चिंग के लिए निकली। मंगलवार सुबह बीराभट्टी इलाके में जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई।
जवानों का दावा है कि इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। मारे गए नक्सली का नाम मड़कम हिड़मा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सली की पहचान RPC अध्यक्ष के रूप में हूई है। मौक़े से दो नग देसी हथियार भी जवानों ने बरामद किया। फिलहाल इलाके की सर्चिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related posts

सभी सरकारी दफ्तरों में BSNL-MTNL की सेवाओं को होगा उपयोग

editor

किसानों की चेतावनी : 26 जनवरी को एक लाख ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में घुसेंगे किसान

editor

પીએમ મોદી ૧૩મીએ બપોરે અમદાવાદ આવી ૩૦ કલાક રોકાશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1