Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

शीला दीक्षित के निधन पर राहुल और मोदी सहित तमाम नेताओं ने दुख जताया

दिल्ली की 15 सालों तक मुख्यमंत्री रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। वह कांग्रेस पार्टी की प्रिय बेटी थीं जिनके साथ मेरा नजदीकी रिश्ता रहा।’ उन्होंने कहा, ‘दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दिल्ली के निवासियों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।

उन्होंने दिल्ली के निवासियों की तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए निःस्वार्थ भाव से सेवा की।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें एक अच्छा राजनेता बताया। गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। वह 1998 से 2013 के बीच 15 वर्षो तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की।

Related posts

मायावती ने वक्त से पहले लोकसभा चुनाव की आशंका जताई

aapnugujarat

ભદ્રવાડી ગામમાં દાઉદી બોહરા સમાજ દ્વારા મોહરમ જુલુસ નીકળ્યું

aapnugujarat

પશ્ચિમ બંગાળમાં ચૂંટણી વેળા હિંસા થવાની શક્યતા હોવાથી ૮૦૦ જવાનો તૈનાત કરાશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1