Aapnu Gujarat
ગુજરાત

गुजरात : 2 राज्यसभा सीटों के लिए आज वोटिंग, कांग्रेस ने लगाया BJP पर आरोप

गुजरात में आज राज्यसभा की दो 2 सीटों के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। देश में बजट की चर्चा के बीच गांधीनगर में आज वोट डाले जाएंगे। गुजरात कांग्रेस ने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है और सभी विधायकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। गुजरात कांग्रेस के सभी 69 विधायक पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे, ये सारे विधायक गांधीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस सभी विधायकों को राजस्थान बॉर्डर के पास पालनपुर में मौजूद बलराम रिजॉर्ट में लेकर गई थी। विधानसभा में आज सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। वोटों की गिनती आज शाम 5 बजे से ही होगी। गुजरात विधानसभा में 182 सदस्य होते हैं. लेकिन इस उपचुनाव में 175 एमएलए ही वोट करेंगे। गुजरात में भाजपा के 100 और कांग्रेस के 71 विधायक हैं। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 50 प्रतिशत वोट यानी कि 88 विधायकों का मत चाहिए।
ये दो राज्यसभा की सीटें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं। भाजपा ने इन सीटों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगलजी ठाकोर को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने चंद्रिका चुड़ासमा और गौरव पांड्या को उतारा है।

Related posts

कांग्रेस से सभी पद से इस्तीफा दे दिया है, सदस्य पद से नहीं : अल्पेश ठाकोर द्वारा हाईकोर्ट में हलफनामा में खुलासा

aapnugujarat

અમદાવાદ શહેરમાં સાવચેતીના તમામ પગલા છતાં ઝાડા ઉલ્ટી ૪૪૨ કેસો નોંધાયા

aapnugujarat

૨૬ લોકસભા બેઠક ઉપર વિજય સંકલ્પ સંમેલન થશે : ભરત પંડ્યા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1