Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

लीबिया में शरणार्थी केन्द्र पर हवाई हमला, 40 लोगों की मौत

लीबिया की राजधानी त्रिपोली के नजदीक अवैध प्रवासियों के एक केन्द्र पर हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 अन्य लोग घायल हो गए। त्रिपोली की स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी मलेक मेरसेट ने बुधवार को इस हवाई हमले में मारे जाने और घायल लोगों की संख्या की पुष्टि की। 
रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला मंगलवार देर रात हुआ। श्री मेरसेट ने कहा, ताजौरा जिले में बिना आवश्यक दस्तावेजों वाले अवैध प्रवासियों के एक केन्द्र पर हुए हवाई हमले में विभिन्न अफ्रीकी देशों के 40 लोगों की जान चली गए। घायलों को लगातार आवश्यक इलाज मुहैया कराया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने शरणार्थियों के केन्द्र पर हुए हवाई हमले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

Related posts

ઉ. કોરિયામાં સ્કિની જીન્સ અને વેસ્ટર્ન હેર સ્ટાઇલ પર પ્રતિબંધ

editor

2 Eurofighter warplanes crashed in northeastern Germany after mid-air collision

aapnugujarat

आईएलऐन्डएफएसके भारतीय कर्मचारी को बनाया गया बंधक

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1