Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

जम्मू कश्मीर में सही तरीके से चला रहे हैं हम ऑपरेशनस : सेना

सेना ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना जो ऑपरेशनस चला रही है। सेना ने कहा कि नियमों और मानवीय सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस बात का दावा नार्दन कमांड के कमांडर ले जनरल रनबीर सिंह ने किया। दक्षिण कश्मीर के वंजूर में एक कार्यक्रम के दौरान सिंह ने यह कहा कि आपको आश्वस्त करता हूं कि कश्मीर में जो भी ऑपरेशनस हो रहे हैं वो पूरी इमानदारी से हो रहे हैं। अनंतनागके वंजूर में आर्मी गुडविल स्कूल का नाम शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी के नाम पर रखा गया और इसी सिलसिल में रखे गये कार्यक्रम में ले जनरल रनबीर सिंह मौजूद थे। वानी 25 नवंबर 2018 को बटगुंड में आतंकवादी निरोधक अभियान में शहीद हो गये थे। इस दौरान छह आतंकी भी मारे गये थे। वानी को आशोक चक्र से भी सम्मानित किया गया था।

Related posts

भारतीय इतिहास पर बोले उपराष्ट्रपति- लुटेरो को बताया गया महान

aapnugujarat

દેશના લોકો કોન્ટ્રાક્ટ પર વડાપ્રધાન ઈચ્છતા નથી : નકવી

aapnugujarat

महाराष्ट्र में कर्जमाफी के लिए सरकार ने बनाया पैनल

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1