Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

ट्रंप ने शुरू किया चुनाव अभियान, कहा- US से दुनिया जलती है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए एक बार फिर अपना चुनावी अभियान फ्लोरिडा से शुरू कर दिया। उन्होंने कम से कम 20,000 लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था से दुनिया जलती है। साथ ही उन्होंने चेताया कि विपक्षी डेमोक्रेट देश को ‘बर्बाद’ करना चाहते हैं। फ्लोरिडा के ओरलैंडो में भारी संख्या में मौजूद लोगों से ट्रंप ने कहा, हमने एक बार कर दिखाया और हम फिर से करने जा रहे हैं तथा इस बार हम काम खत्म करने जा रहे हैं।
हमारी अर्थव्यवस्था से दुनिया ईर्ष्या करती है। अमेरिकी नेता नौकरियों में वृद्धि की कोशिश कर रहे हैं ताकि इससे खुश होकर जनता उन्हें दूसरा कार्यकाल सौंप दें। हम एक बार फिर अमेरिका को महान बनाने जा रहे हैं। हम उसे पहले से बेहतर तौर पर महान बनाएंगे। और इसलिए आज मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए अपने अभियान की आधिकारिक शुरुआत करने के वास्ते आपके सामने खड़ा हूं। हमारे कट्टरपंथी डेमोक्रेट विपक्षी नफरत, पूर्वाग्रह और गुस्से से भरे हुए हैं। हम जानते हैं कि वे आपको बर्बाद करना चाहते हैं और वे हमारे देश को बर्बाद करना चाहते हैं। ट्रंप के लिए 2020 के चुनाव में फ्लोरिडा बहुत महत्तवपूर्ण है।

Related posts

રશિયાએ અમેરિકાની એક પેટ્રિયટ મિસાઈલ સિસ્ટમ તોડી પાડી

aapnugujarat

બાઈડને પાક.ને મળતી સહાય પરનો પ્રતિબંધ યથાવત રાખ્યો

editor

भारतीय लापरवाह हैं : ट्रंप

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1