Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अाज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 में हुआ था। पीएम मोदी के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल गांधी के जन्मदिन पर सुबह से ही ट्विटर पर हैप्पी बर्थडे राहुल गांधी ट्रेंड कर रहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी को बधाई दी है साथ में उनका एक वीडियो भी जारी किया है। 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज 49 वर्ष के हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2014 की तुलना में 2019 में परिपक्व नेता के रूप में उभरे हैं, इस बार उन्होंने जितनी संजीदगी और गंभीरता से चुनाव लड़ा उससे उन्हें बड़ा नेता जरूर बना दिया है। यह अलग बात है कि उनका नेतृत्व लगातार संघर्ष और प्रयास के बाद वोटों में बदल पाने में नाकाम साबित रहा है और यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई। लोकसभा चुनाव से पहले न्याय जैसी लुभावनी स्कीम के जरिए जनता का दिल जीतने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।

Related posts

JDU प्रवक्ता का तंज – तेजस्वी के अहंकार ने महागठबंधन को बिखराव के कगार पर पहुंचाया

aapnugujarat

મોબાઈલ ટ્રેક કરી શકશો, 17 મેથી લાગુ થવા જઈ રહી છે નવી સિસ્ટમ

aapnugujarat

રાહુલ જનોઈધારી હિન્દુ છે : રણદીપ સૂરજેવાલા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1