Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

चीन ने अनुभवी राजनयिक सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

चीन ने दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ अनुभवी राजनयिक सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। पाकिस्तान में चीन के राजदूत रहे वीदोंग चीनी विदेश मंत्रालय के नीति एवं योजना विभाग के महानिदेशक रह चुके हैं। इससे पहले भारत में लुओ जाओहुई चीनी राजदूत थे, जिन्हें चीन ने उप विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। 
भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि वीदोंग की नियुक्ति को लेकर भारत ने चीन को समझौते के बारे में बता दिया है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने वीदोंग को बधाई देते हुए ट्वीट किया, भारत में चीन जनवादी गणराज्य के नए राजदूत के तौर पर नियुक्त किए गए सुन वीदोंग को बधाई। मिस्री ने चीन के उप विदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने वाले लुओ से भी मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़ी आगामी गतिविधियों पर विचार विमर्श किया।

Related posts

વિશ્વમાં ધાર્મિક સ્થળ છે આતંકીઓનો સોફ્ટ ટાર્ગેટઃ ત્રણ મહિનામાં ૩ મોટા હુમલા

aapnugujarat

મુંબઈ અટેકમાં પાકિસ્તાનના ત્રાસવાદીઓનો હાથ : શરીફ

aapnugujarat

भारतीयों को अमेरिकी हवाईअड्डों पर मिलेगी खास सुपरफास्ट सेवा

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1