Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

13-14 जून : राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख नेताओं की शाह बुलाई बैठक

लोकसभा में जबरदस्त जीत के बाद अब भाजपा की टीम मोदी के सभी मंत्रियो ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन सभी मंत्रियो में गृहमंत्री बने अमित शाह एक्शन मोड़ में आ गए है और केंद्र की निति को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। आम चुनाव में पार्टी की जोरदार जीत के बाद बीजेपी चीफ अमित शाह गृह मंत्री बन गए हैं। अमित शाह ने 13 और 14 जून को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख नेताओं की दिल्ली में मीटिंग बुलाई है। इस दौरान पार्टी के संगठन चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। एक सीनियर पार्टी लीडर ने बताया कि मीटिंग में संगठन मंत्रियों को बुलाया गया है। संगठन के चुनाव पार्टी की सभी राज्य यूनिटों में होंगे। हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में इसे टाला जा सकता है, जहां जल्दी ही विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्यों के चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन से पहले होते हैं। 
अमित शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरुआत में ही खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें 6 महीने का कार्यकाल विस्तार दे दिया गया था। अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद से कई दिग्गज नेताओं का मानना है कि वह पद छोड़ देंगे। बीजेपी की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। इस बीच पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना सदस्यता अभियान चलाने का भी फैसला लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पूरे संगठन का पुनर्गठन होना है।
राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अपने अध्यक्ष का चुनाव करेंगे और फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनेंगे। आमतौर पर ज्यादातर प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से ही होता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का नाम अमित शाह के विकल्प की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा एक चर्चा यह भी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अमित शाह बने रह सकते हैं, लेकिन उनके सहयोग के लिए वर्किंग प्रेजिडेंट को चुना जा सकता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि होम मिनिस्टर के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के चलते उनके पास बीजेपी के लिए वक्त की कमी होगी। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट की जरूरत होगी।

Related posts

બેંકો ૨,૦૦૦, ૫૦૦ની લખાણવાળી નોટ સ્વીકારવાની ના પાડી શકે નહીં : રિઝર્વ બેંક

aapnugujarat

TS CM KC Rao to visit Vijayawada for inviting AP CM Reddy for Kaleswaram Lift Irrigation Project

aapnugujarat

એલઓસી પાસે બે આતંકી ઠાર મરાયા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1