Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

सिनसिनाटी में गोलीबारी की अलग अलग घटनाओं में 8 लोगों की मौत

अमेरिका के सिनसिनाटी में कई जगहों पर हुई गोलीबारी में 18 लोग शिकार बने, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने एक बयान में कहा कि एवोनडेल में गोलीबारी में घायल 21 वर्षीय एंटोनियो ब्लेयर की अस्पताल में मौत हो गई। सहायक पुलिस प्रमुख पॉल न्यूडीगेट ने बताया कि शहर के ओवर-द-रिने इलाके में गोलीबारी की एक घटना में 10 लोगों को गोली लगी जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनकी पहचान 34 वर्षीय रॉबर्ट रॉगर्स और 30 वर्षीय जेक्विज ग्रांट के तौर पर हुई है। इसके अलावा, पड़ोस के वालनट हिल्स में तीन लोगों को गोली लगी। वहीं, एवन्डेल में चार लोगों को गोली लगी। मीडिया संस्थानों ने बताया कि एक घंटे से डेढ़ घंटे के अंतर पर गोलीबारी की ये घटनाएं हुईं। न्यूडीगेट ने कहा कि ये तीनों घटनाएं एक-दूसरे से अलग लगती हैं लेकिन भयावह हैं। इन घटनाओं में कुल 8 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कुछ की हालत बेहद गंभीर है।

Related posts

પાકિસ્તાનને ગ્રે લિસ્ટમાં રાખવા માટે કરાયેલ નિર્ણય

aapnugujarat

Firing on bus convoy carrying minority Muslim voters in northwest Sri Lanka

aapnugujarat

ભારત સરકારની ૨૦ સંપત્તિઓ ટાંચમાં લેવા ફ્રાંસની અદાલતે આદેશ આપ્યા

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1