Aapnu Gujarat
મનોરંજન

श्रीदेवी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मिमिक थीं : करण

फिल्मकार करण जौहर ने बॉलीवुड की दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी का वर्णन दुनिया में बेस्ट मिमिक के तौर पर किया। करण ने कहा, श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जो चीजों का अवलोकन गहराई से करती थीं। वह असाधारण थीं। उनके पास दूसरों के शारीरिक हाव-भाव का अवलोकन गहराई से करने की क्षमता थी। वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मिमिक थीं। वह किसी भी चीज की नकल उतार सकती थीं।
करण ने कहा, वह अस्सी और नब्बे के दशक की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने देख समझ कर ही अपने काम को बेहतर ढंग से अंजाम दिया। उन्होंने उस दौर के फिल्मों के वाक्य-विन्यास का देखा और समझा और उसे अपने भीतर उतारा।
करण ने मुंबई में सत्यार्थ नायक द्वारा लिखी गई किताब ‘श्रीदेवी : द एक्सटरनल स्क्रीन गॉडेस’ की लॉचिंग पर अभिनेत्री के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अभी कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी दिल्ली में इसी किताब का अनावरण किया। जैसा कि किताब के शीर्षक से ही ज्ञात है कि यह बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें भारतीय सिनेमा की महिला सुपरस्टार के रूप में सम्मानित किया गया है।

Related posts

ડી કેપ્રિયોની સાથે ફિલ્મમાં ફરી કામ કરવા કેટ ઇચ્છુક

aapnugujarat

મહાભારતમાં કામ કરવાનો દિપિકાએ ઇન્કાર કરી દીધો

aapnugujarat

રશ્મિકા મંદાના બોલિવૂડમાં એન્ટ્રી કરશે

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1