Aapnu Gujarat
રમતગમત

अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा फिरोजशाह कोटला : DDCA

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित क्रिकेट स्टेडियम फिरोजशाह कोटला का नाम बदलकर अब पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इस का निर्णय डीडीसीए ने किया है। आपको बताते जाए कि अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था। अरुण जेटली लंबे समय तक डीडीसीए के अध्यक्ष भी रहे हैं।
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने का निर्णय किया है। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा, जिसकी पूर्व में घोषणा की गई थी। 
डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने बताया कि वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया है। अरुण जेटली ने DDCA स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनाने का श्रेय जाता है।

Related posts

મારાથી ડરે છે વર્લ્ડના બોલરો, મને તેમાં મજા આવે છે : ક્રિસ ગેઈલ

aapnugujarat

શ્રેયસ દિલ્હી કેપિટલ્સ સાથે જાેડાયો

editor

વિશ્વકપ બાદ ક્રિસ ગેઈલ નિવૃત્તિ લે તેવી સંભાવના

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1