Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

रूस दोबारा जी-7 समूह में शामिल हो जाए : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अपने दोस्त रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के प्रति फिर प्रेम जा गया है। ट्रेंप ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि रूस दोबारा जी-7 समूह में शामिल हो जाए। इस सप्ताहांत में औद्योगिक देशों के समूह का शिखर सम्मेलन फ्रांस में होने जा रहा है।ओबामा प्रशासन के दौरान रूस इससे बाहर हो गया था।
यह पहले जी-8 समूह था, इसमें अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और रूस शामिल थे। यूरोपीय संघ भी वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होता है। ट्रम्प ने कहा, मुझे लगता है कि रूस का इसमें शामिल होना अधिक उचित होगा। इसे जी-8 होना चाहिए क्योंकि हम अधिकतर जिन चीजों पर बात करते हैं वह रूस से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा, मैं निश्चित तौर पर इसे दोबार जी-8 बनता देख रहा हूं। अगर कोई इस पर प्रस्ताव रखेगा तो मैं निश्चित तौर पर बेहद अनुकूल तरीके से इस पर विचार करूंगा। गौरतलब है कि क्रीमिया पर रूस के कब्जे के बाद 2014 में उसे जी-8 से बाहर कर दिया गया था और तब से यह जी 7 समूह है।

Related posts

દુનિયામાં થયેલા ત્રાસવાદી હુમલાનું સેન્ટર એક રહ્યું છે

aapnugujarat

PM મોદી G-20 શિખર સંમેલન માટે ઈટલી પહોચ્યા

editor

5 died, 38 injured in Bomb blasts targeting by police vehicle in Pakistan

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1