Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

नाइजीरिया के जिगावा में इमारतों ढहने से 5 की मौत

नाइजीरिया के जिगावा में दो अलग-अलग स्थानों पर दो आवासीय इमारतों के ढह जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय सरकार के प्रमुख सालिसु गरबा-कुबायो ने कहा राज्य के किरिकासम्मा इलाके में ये दोनों हादसे कई दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के बाद हुए। 
गरबा-कुबायो ने कहा कि एक परिवार के तीन लोगों की मौत तब हुई जब कुराडुगे में अचानक उनका घर ढह गया, जबकि इसी क्षेत्र के मदाची गांव में उनके घर ढहने से दो अन्य लोगों (एक व्यक्ति और उसकी पत्नी) की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के बाद, किरिकासम्मा में 30 से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़ से कम से कम 330 घर नष्ट हो गए।

Related posts

ટ્રમ્પ-કિમ જોંગ વચ્ચે ઐતિહાસિક મિટિંગ

aapnugujarat

સિંધુ જળ સંધિ પર ભારત વિરુદ્ધ અભિયાન શરૂ કરશે પાકિસ્તાન : રિપોર્ટ

aapnugujarat

ઓબામાએ ભારત અને રામાયણ-મહાભારતને લઈને પુસ્તકમાં કરી મોટી વાત

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1