Aapnu Gujarat
રમતગમત

इंडियन ग्रां प्री में धाविका दुतीं चंद ने जीता गोल्ड मेडल

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला फर्राटा धाविका दुती चंद ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है। दुती ने पांचवीं इंडियन ग्रां प्री में 100 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। 23 वर्षीय महिला फर्राटा धावक दुती ने पटियाला के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में जारी प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में 11.42 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता।
भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। साई ने दुती की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई भी दी है। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी दुती को बधाई दी है। तमिलनाडु की अर्चना सुसीनतरन ने 11.53 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर और मेजबान पंजाब की मानवीर कौर ने 12.28 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
दुती ने हाल में इटली के नापोली में खेले गए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में 11.32 का समय निकाल गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला धावक बनी थीं।

Related posts

વર્લ્ડકપ ક્વાલિફાઈંગ : આર્જેન્ટીનાની પેરુ સામેની મેચ ડ્રો થતાં નિરાશા

aapnugujarat

ચોથી ટેસ્ટમાં ઇંગ્લેન્ડે દક્ષિણ આફ્રિકાને હરાવી ૩-૧થી સિરીઝ જીતી

aapnugujarat

कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे भारतीय शटलर पी. कश्यप

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1