Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पहलू खान मामले में निचली अदालत का फैसला चौंका देने वाला है : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलू खान हत्या मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने संबंधी अदालती फैसले को चौंकाने वाला करार देते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि इस मामले में न्याय दिलाकर अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘पहलू खान मामले में निचली अदालत का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है। 
उन्होंने कहा, ‘राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा। पहलू खान हत्याकांड में अलवर जिला न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया। गो तस्करी के शक में भीड़ ने अप्रैल 2017 में पहलू खान की पिटाई की और इसके दो दिनों बाद पहलू खान की मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के अलवर में हुई थी।

Related posts

ભારતીય નૌકાદળે ૬૮ યુદ્ધ જહાજોના ઓર્ડર આપ્યા

aapnugujarat

નવરાત્રિમાં ગરબામાં બિનહિંદુ લોકોના પ્રવેશને લઈ અખિલ ભારતીય સંત સમિતિએ જાહેર કરી ચેતવણી

aapnugujarat

ઇડી દ્વારા ૧૫ માસમાં ૧૨ હજાર કરોડની સંપત્તિ જપ્ત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1