Aapnu Gujarat
રમતગમત

धारा 370 : अफरीदी को गंभीर ने दिया जवाब, बेटे अब POK की बारी

गृहमंत्री अमित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए सोमवार को ऐतिहासिक बदलाव की पेशकश की। उन्‍होंने यहां से अनुच्‍छेद 370 व 35(ए) हटाने की सिफारिश की। इसके अनुसार, जम्‍मू-कश्‍मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। लद्दाख भी अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। इसके जवाब में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
अफरीदी ने कहा, कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। आजादी का अधिकार जो हम सभी को है। संयुक्त राष्ट्र की रचना क्यों की गई है और यह क्यों सो रहा है? कश्मीर में लगातार जो मानवता विरोधी अनुत्तेजित आक्रामता और अपराध हो रहे हैं। उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। डॉनल्ड ट्रंप (अमेरिका के राष्ट्रपति) को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत के कश्मीर इस फैसले पर एक ट्वीट किया। शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट का गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है।’अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं बिना किसी वजह के अकारण आक्रामकता के साथ। यह मानवता के खिलाफ अपराध है। इन्होंने काफी कुछ कहा, लेकिन यह बताया भूल गए कि यह सब पीओके में हो रहा है। चिंता मत करो, इसे भी सुलझाएंगे बेटा !!!

Related posts

पैट कमिंस को आराम

aapnugujarat

इंग्लैंड ने हमें तीनों विभागों में हराया : कप्तान डु प्लेसिस

aapnugujarat

विराट कोहली लगातार चौथे साल सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी बने

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1