Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

कश्मीर से धारा 370 हटाने पर सीएम रघुवर ने पीएम मोदी को दी बधाई

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीनों क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। देव ने कहा कि आज का दिन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकारों के द्वारा की गई ऐतिहासिक भूल को सुधारा है। शाहदेव ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर मुद्दे पर ही अपना बलिदान दिया था। आज उनके द्वारा देखा गया सपना सच हुआ। प्रतुल ने कहा कि आज केंद्र सरकार के इस निर्णय से 125 करोड़ देशवासियों का सर गर्व से उठ गया है। उन्होंने कहा कि दशकों से नासूर बनी कश्मीर समस्या का समाधन हेतु ये ऐतिहासिक कदम भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने ही उठाया।

Related posts

राजधानी में प्रदूषण का स्तर खतरनाक

aapnugujarat

ત્રાસવાદી કિલર રાષ્ટ્રીય રાઇફલમાં ફેરફાર

aapnugujarat

મોદીના હાથમાં દેશ સુરક્ષિત છે : બાબા રામદેવ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1