Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

भारत-पाक तनाव के बीच UN की अपील – संयम बरतें दोनों देश

भारत-पाकिस्तान की सीमा पर जारी तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों को शांति बनाए रखने की अपील की। UN ने भारत-पाकिस्तान को ‘अधिकतम संयम’ बरतने का सुझाव दिया है। हाल ही में कश्मीर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास बढ़े तनाव के बाद यह बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह ने हाल के दिनों में भारत-पाकिस्तान के नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिविधि में वृद्धि देखी है। 
स्टीफन दुजारिक ने कहा कि, ‘संयुक्त राष्ट्र की अपील है कि दोनों पक्ष अधिकतम संयम बरतें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थिति और अधिक खराब न हो। जनवरी 1949 में भारत-पाक सीमा पर सैन्य पर्यवेक्षक समूह की तैनाती की गई थी। यह समूह दोनों देशों के विवादित क्षेत्र की मॉनिटरिंग करने के लिए नियुक्त की गई है। पाक मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान इस समूह को निगरानी करने में सहयोग करता है, जबकि भारत नहीं।

Related posts

અફઘાનિસ્તાન મુદ્દે ભારત અમારો મહત્વપૂર્ણ સહયોગી : અમેરિકા

aapnugujarat

રશિયાએ ૨૦૦ આતંકીઓનો ખાત્મો બોલાવ્યો

editor

आत्मघाती हमला करने वाले 75 प्रतिशत होते हैं हिंदू : इमरान खान

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1