Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

LOC पर घुसपैठ कर रहे 3 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर

सुरक्षा बलों ने जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रात को गुरेज सेक्टर के बक्तूर इलाके में सेना की सतर्क टुकड़ियों द्वारा घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी गई थी।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ करने वाले तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। इलाके में अभियान अभी भी जारी है। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को भारतीय चौकियों पर गोलाबारी और गोलीबारी की। 
रक्षा सूत्रों ने जम्मू में बताया कि देर रात करीब 12.30 बजे पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।

Related posts

સર્જિકલ સ્ટ્રાઇકના વિડિયોને લઇ કોંગ્રેસ પર ભાજપના પ્રહારો

aapnugujarat

તેજી ઉપર બ્રેક : સેન્સેક્સ ૯૯, નિફ્ટીમાં ૪૪ પોઈન્ટનો ઘટાડો : રોકાણકારો ચિંતિત

aapnugujarat

કસ્ટમર્સ ડેટા મામલે સુપ્રીમ કોર્ટે ફેસબુક-વોટ્‌સએપ પાસે માંગ્યું એફિડેવિટ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1