Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

ताइवान को युद्ध की धमकी के बाद चीन ने शुरू किया सैन्याभ्यास

ताइपे की स्वतंत्रता के खिलाफ युद्ध की धमकी चीन की सेना ताइवान के नजदीक पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास कर रही है। यह युद्धाभ्यास ऐसे वक्त हो रहा है जब चीन ने हाल में चेतावनी दी थी कि यदि ताइवान स्वतंत्रता की ओर बढ़ा तो युद्ध छिड़ सकता है। अमेरिका द्वारा ताइवान को 2.2 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को मंजूरी देने के बाद से यह विवाद गरमाया है। चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक, यह सैन्य अभ्यास पूर्वी चीन सागर में पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार से शुरू हुआ और इस हफ्ते दक्षिण चीन सागर में समाप्त होगा। 
इन सैन्य गतिविधियों के चलते पूर्वी झेजियांग और दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांतों के तट से लगते समुद्री इलाके के हवाई और जल क्षेत्र को बंद रखा गया है। इस अभ्यास को किस पैमाने और इसमें किस तरीके की सेना शामिल है इसका विवरण नहीं दिया गया है। यह अभ्यास ऐसे वक्त भी हो रहा है जब हाल में अमेरिकी नौसेना का जंगी जहाज ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा है, जिसपर चीन ने आपत्ति जताई थी। 2016 में राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के सत्ता में आने के बाद से बीजिंग और ताइपे के बीच संबंध खराब हैं क्योंकि उनकी पार्टी इस विचार को मान्यता देने से इंकार करती है कि ताइवान ‘एक चीन’ का हिस्सा है। इसके बाद से ही चीन ने ताइवान के निकट सैन्य अभ्यास बढ़ा दिए हैं और द्वीप पर आर्थिक दबाव भी डाल दिया है।

Related posts

ઇઝરાયેલ-પેલેસ્ટાઇનના વિવાદમાં અમેરિકાની એન્ટ્રી

editor

ચીન દ્વારા તાલિબાનને આર્થિક મદદનું આશ્વાસન

editor

ચીનના જંગલમાં વિકરાળ આગ : ૩૦ ફાયર ફાઈટર્સનાં મોત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1