Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में देर रात भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 रही

हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में बुधवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार हिमाचल में रात 12.47 बजे लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। इसका केंद्र चंबा रहा। इस दौरान लोग डर कर अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि इस दौरान जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है। इसके कुछ ही देर बाद रात करीब 1.15 बजे महाराष्ट्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र पालघर रहा।
इससे पहले मंगलवार को भी शिमला और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान इसकी तीव्रता 3.3 रही थी। बताया जा रहा है कि कि भूकंप का केंद्र शिमला से पांच किलोमीटर दूर था। यह झटके शाम 5.41 बजे आए थे। इसके बाद भी इलाके में काफी दहशत फैल गई थी और प्रशासन अलर्ट हो गया था। हालांकि इस दौरान भी जान माल की हानि नहीं हुई थी।

Related posts

सतलुज-यमुना जोड़ नहर मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएं कैप्टन : भगवंत मान

aapnugujarat

મમતાએ અનુજ શર્માને બનાવ્યા કોલકાતાના પોલીસ કમિશ્નર, રાજીવ કુમારને અપાયું પોસ્ટિંગ

aapnugujarat

कांग्रेस पार्टी की न्यूनतम आय योजना NYAY संभव : राजन

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1