Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

अमरनाथ यात्रा : दर्शनार्थीयों ने तोडा 3 साल का रिकार्ड, 2,85,381 के पार हुआ आंकड़ा

अमरनाथ यात्रा नया रिकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। बम-बम भोले के जयघोष के साथ 13377 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों ने पिछले तीन साल का रिकार्ड तोड़ते हुए अब तक की कुल संख्या 285381 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बार 22 दिन में ही पौने तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में हाजिरी दे चुके हैं। वर्ष 2018 में 60 दिन में 285006 यात्रियों ने दर्शन किए थे। पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए देशभर से रोजाना हजारों यात्री पहुंच रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से सोमवार को कड़ी सुरक्षा में 128 छोटे बड़े वाहनों में 3178 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। 
इसमें 2218 पुरुष, 775 महिलाएं, 43 बच्चे और 142 साधु शामिल रहे। शहर के विभिन्न पंजीकरण काउंटरों पर आन स्पाट पंजीकरण के लिए सैकड़ों यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है। कश्मीर में शांतिपूर्ण हालात और साफ मौसम के चलते यात्रा में कोई खास अड़चन नहीं आई है। कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी की बरसी और अलगाववादियों की बंद की काल पर दो दिन जम्मू से यात्रा को स्थगित किया गया है। 
इसके अलावा गत दिनों मौसम खराब होने से एक ही दिन बालटाल ट्रैक से यात्रा स्थगित करनी पड़ी, जबकि अन्य दिन सामान्य तौर पर यात्रा जारी है। रोजाना 13-15 हजार के बीच श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंच रहे हैं। जिस तरह यात्रियों की संख्या बढ़ रही है उससे दर्शनार्थी यात्रियों की संख्या पिछले छह साल का रिकार्ड तोड़ सकती है।

Related posts

ઓનલાઇન સસ્તા એસી વેચશે સરકાર, ૪૦% સુધી લાઇટ બિલની થશે બચત

aapnugujarat

આધાર ડેટાના વેચાણની ખબર સંપૂર્ણપણે ખોટી, તે એકદમ સેફ છે : કાયદામંત્રી

aapnugujarat

भारत में 1990 के बाद गरीबी के मामले में काफी सुधार हुआ : विश्व बैंक

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1