Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

दाऊद इब्राहिम के भतीजा रिजवान कास्‍कर गिरफ्तार

अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कास्‍कर को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी एक्‍सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। रिजवान इकबाल कास्‍कर का बेटा है। रिजवान को पुलिस ने एक्सटॉर्शन के मामले में ही गिरफ्तार किया है। वहीं उसका पिता इकबाल कास्कर भी एक्सटॉर्शन के एक मामले में जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक छोटा शकील के सहयोगी अफरोज वदारिया को भी मुंबई पुलिस ने हवाला मामले में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में दाऊद के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। जल्‍द ही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर पूरी जानकारी देने जा रही है।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक करीबी रियाज भाटी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। रियाज़ भाटी नाम के इस गुर्गे को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया। खबर थी कि भाटी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमसीए क्लब की सदस्यता पाने के लिए मुंबई के विल्सन कॉलेज के फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। अधिकारी ने बताया कि वह साल 2013 में क्लब का सदस्य बन गया था। पाकिस्तान के दावे के अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उसके मुल्क में नहीं है। एक बार फिर इस मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खुल गई है।
खुफिया एजेंसियों के हाथ एक तस्वीर लगी है जिसमें वह अपने खास जाबिर मोतीवाला से मिल रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में दाऊद स्वस्थ दिख रहा है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि दाऊद को घुटने की बीमारी है। एजेंसियों के अनुसार जाबिर मोतीवाला, दाऊद के क्लिंफटन हाऊस स्थित बंगले के पड़ोस में रहता है। दावा है कि दाऊद की पत्नी मेहजबीन और उसके बेटे मोईन नवाज के जाबिर से पारिवारिक रिश्ते है।

Related posts

સંજય દત્તની વહેલી જેલમુક્તિ વાજબી હોવાનું બે અઠવાડિયામાં સાબિત કરવા મહારાષ્ટ્ર સરકારને આદેશ

aapnugujarat

અમૃતસરઃ સુવર્ણ મંદિર પાસે વધુ એક વિસ્ફોટ, 6 દિવસમાં ત્રીજી ઘટના; 5ની ધરપકડ

aapnugujarat

મોદીના નિવેદનને લઈ ગૃહમાં હોબાળો; સંસદમાં માફી કેમ માંગે ?- નાયડૂ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1