Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

महाराष्ट्र में NCP ने कांग्रेस से मांगी बराबर सीटें, नेता बोले : अब परिस्थितियां बदल चुकी है

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जितनी सीट पर ही चुनाव लड़ना चाहती है। राकांपा का कहना है कि उसे भी कांग्रेस के बराबर ही सीटें मिले। मंगलवार को सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राकपा के बीच मुंबई में बैठक हुई थी। इसी दौरान राकपा ने कांग्रेस से अपनी मन की बात कही।
बैठक के बाद राकांपा के एक नेता ने कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। महाराष्ट्र में राकांपा कांग्रेस जैसी ही मजबूत पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि हमने पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसलिए हमें बराबर सीटें मिलनीं चाहिए। कहा जा रहा है कि बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर भी मंथन किया गया। साथ ही बैठक में ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए गए। 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। राकांपा और कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था। 
मालूम हो कि साल 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस 25, राकांपा 20 और अन्य सहयोगी 3 सीटों पर चुनाव लड़े थे। राकांपा को चार और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली। दोनों पार्टियां 2014 लोकसभा चुनाव में भी साथ लड़ी थीं। तब राकांपा को 4 और कांग्रेस को 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव में राकांपा कांग्रेस के बराबार सीटें मांग रही है।

Related posts

सीएम योगी ने सोनभद्र मामले में डीएम-एसपी को हटाया

aapnugujarat

દેશમાં જુદા જુદા કારણોસર પ્રથમ ચાર સપ્તાહમાં નવજાત શિશુનાં મોત થાય છે : હેવાલ

aapnugujarat

Under-construction building collapses in Karnataka’s Bengaluru, 4 died

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1