Aapnu Gujarat
ગુજરાત

मानसिक रूप से अस्थिर महिला के साथ दुष्कर्म

गुजरात के अहमदाबाद में 24 साल की की मानसिक रूप से अस्थिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शहर के नवरंगपुरा इलाके में किसी अज्ञात शख्स ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में उस वक्त खुलासा हुआ, जब पुलिस को पता चला कि महिला 15 हफ्ते से गर्भवती है। 
नवरंगपुरा पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि उन्हें एक स्थानीय निवासी ने फोन करके जानकारी दी थी कि इलाके में मानसिक रूप से अस्थिर एक महिला नजर आ रही है और उसकी हालत ठीक नहीं है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला के प्रेगनेंट होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने 181 विमिन हेल्पलाइन को सूचना दी। हेल्पलाइन टीम ने महिला को असरवा इलाके के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 
मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने पाया कि महिला पर यौन हमला हुआ है और वह 15 महीने की प्रेगनेंट है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महिला के शरीर पर खरोंच के निशान पाए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके साथ रेप को अंजाम दिया गया। एक डॉक्टर का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ, जिससे वह गर्भवती हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक चूंकि वह मानसिक रूप से अस्थिर है, इसलिए महिला को यह एहसास नहीं हो पाया कि उसके साथ क्या हुआ है।

Related posts

નરોડા પાટિયા રમખાણ કેસ : બજરંગીની જામીન અરજી પર સુપ્રીમ કોર્ટે ગુજરાત સરકાર પાસે જવાબ માંગ્યો

aapnugujarat

अमित शाह ३१ जिलों का गुजरातव्यापी दौरा करेंगे

aapnugujarat

હિંમતનગર ખાતે ગુજરાત પોષણ અભિયાન વર્ષ ૨૦૨૦-૨૨ કાર્યક્રમ યોજાયો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1