Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

फडणवीस कांग्रेस विधायकों को फोन कर भाजपा में शामिल होने की कह रहे बात : चव्हाण

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाया है। चव्हाण ने कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर बीजेपी में शामिल होने की बात कह रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तैयारियों के लिए दो दिवसीय जिलावार समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उनकी पार्टी का कोई भी विधायक बीजेपी में शामिल होगा।
मुख्यमंत्री फडणवीस कांग्रेस विधायकों को कर रहे फोन अशोक चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि कोई विधायक उनको जवाब देगा। 
अशोक चव्हाण ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इससे ज्याद खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सच तो ये है कि फडणवीस सरकार से लोग नाखुश हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे आम चुनाव से काफी अलग हो सकते हैं।

Related posts

सोनभद्र संघर्ष मामले में एनसीएसटी टीम जांच के लिए सोमवार को जाएगी

aapnugujarat

ISIS साजिश मामले में NIA के कर्नाटक-तमिलनाडु के 20 ​ठिकानों पर छापे

aapnugujarat

મુલાયમસિંહ મૈનપુરીમાંથી દાખલ કરેલું ઉમદેવારીપત્ર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1