Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

नक्सली आतंक फैलाने के लिए बनाई जा रही है नई योजना, पर्चे ने खोला राज़

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नक्सली तेजी से पैर पसार रहे हैं। माओवादी एक के बाद एक अपने संगठन का विस्तार करते जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है। वहीं, नक्सली आतंक फैलाने के लिए नई योजना बना रहे हैं। एक नक्सली वारदात के बाद बरामद हुए एक पर्चे ने नक्सलियों की खौफनाक प्लानिंग का राज़ खोल दिया है।
जानकारी के मुताबिक, हाल में नक्सलियों ने कवर्धा-बालाघाट डिविजन का गठन किया है। इसके अलावा बोड़ला एरिया कमेटी भी बनाई है। इसका खुलासा हाल में मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम नेवसा में मिले नक्सली पर्चे से हुआ है। यहां नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ में आग लगाकर यह पर्चा छोड़ा था। पर्चे से पता चला कि नक्सली नए संगठन की आड़ में खौफ फैलाने की तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

ઓવરસીઝ ફ્રેન્ડસ ઓફ બીજેપીનાં સ્થાપક સુરેશ જાનીનું અવસાન

aapnugujarat

आयकर विभाग के 22 भ्रष्ट अधिकारियों को सेवानिवृत्ति किया गया

aapnugujarat

आतंक के खिलाफ जंग में हम श्रीलंका के साथ : पीएम मोदी

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1