Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

विश्व पर्यावरण दिवस: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे पौधारोपण की शुरुआत

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून यानी बुधवार को पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि भारत में भी बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और अभिनेता जैकी श्रॉप के साथ वे दिल्ली के पर्यावरण भवन में सुबह 10.30 बजे पौधारोपण की शुरूआत करेंगे।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस तरह के छोटे-बड़े कार्यक्रम दो-तीन दिन तक देश भर में होते रहेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम की शुरूआत की है। लोग पौधारोपण करते समय सेल्फी लेकर पोस्ट कर सकते हैं।
देश में शहरीकरण और विकास के लिए वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की मार से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसका खामियाजा भी लोग भुगत रहे हैं। वातावरण में बदलाव के कारण बारिश व ठंड के दिन घट एवं गर्मी के दिन बढ़ रहे हैं। प्रकृति से खिलवाड़ का ही नतीजा है कि तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बारिश भी पहले की तुलना में कम रही है।

Related posts

કોરોના વેક્સિન માટે કોઈને પણ ફરજ ના પાડી શકાય : સુપ્રીમ

aapnugujarat

પુલવામામાં ચાર આતંકવાદીઓ મોતને ઘાટ ઉતારી દેવાયાં

aapnugujarat

બાળક તસ્કરીમાં એશિયામાં અગ્રેસર ભારત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1