Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए गोहिल ने बिहार कांग्रेस प्रभारी पद से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में बिहार में करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने राज्य के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। शक्ति सिंह गोहिल ने कुछ दिन पहले अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। इस्तीफे में गोहिल ने कहा है कि वह बिहार में पार्टी की हार के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हैं और पद पर नहीं रहना चाहते। गोहिल को जनवरी 2018 में बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पूरे देश में कांग्रेस 542 में से 52 सीटें ही जीत पाई। वहीं बिहार में कांग्रेस ने राजद और अन्य दलों के साथ चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जिसमें से वह केवल एक सीट पर दर्ज कर पाई।

Related posts

J&k में जनजागरण अभियान को तेजी देने 22 को जम्मू आएंगे भाजपा के दिग्गज नेता

aapnugujarat

૬૮ ટકા જેટલા દર્દીઓને ખાનગી હોસ્પિટલમાં સારવાર મળી

aapnugujarat

कृषि संबंधी तीन ‘काले कानूनों’ से खाद्य सुरक्षा की व्यवस्था हो जाएगी नष्ट : राहुल गांधी

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1