Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत

पश्चिम बंगाल से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी जिले में कल देर रात सड़क हादसा हुआ जिसमें 13 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी में बीती रात एक डंपर यहां के मयनातली के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। लो विजिबिलिटी की वजह से इस डंपर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और बाद में खुद भी पलट गई। डंपर की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग किसी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस और राहत टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे का शिकार हुए वाहनों में कितने लोग हताहत हुए हैं, अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि हादसा भीषण कोहरे के कारण हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Related posts

મન કી બાત ૨૧મી સદીમાં જન્મેલા યુવાનો મતદાનમાં સક્રિય રીતે ભાગ લે

aapnugujarat

મોદી પાસે હવે વધારે સમય રહ્યો જ નથી : કર્ણાટકમાં રાહુલ ગાંધીના મોદી ઉપર તેજાબી પ્રહારો

aapnugujarat

SBSP chief O. P. Rajbhar hints on UP govt for inclusion of 17 MBC’s in SC list

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1