Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

देश में कोरोना का आतंक : 24 घंटे में मिले 20,550 नए केस

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में आज वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में 20,550 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98 लाख के पार पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 20,550 नए संक्रमित मिले हैं, इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,44,853 हो गई है। वहीं, इस दौरान 286 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,439 हो गई है।
देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98,34,141 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 26,572 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना महामारी के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से नीचे बनी हुई है।
देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,62,272 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है।

Related posts

મન કી બાત કાર્યક્રમ : આસ્થાના નામ ઉપર હિંસાને ચલાવાશે નહીં : નરેન્દ્ર મોદી

aapnugujarat

લખનઉમાં હોટલનાં બાથરૂમમાંથી યુવતીની અર્ધનગ્ન હાલતમાં લાશ મળી

aapnugujarat

ભારત પાકિસ્તાન-ચીનને ક્યારેય દુશ્મન તરીકે વિચારતું નથી : ભૈય્યાજી જોશી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1