Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

बंगाल में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर पथराव

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। नड्डा के बंगाल आगमन को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। साथ ही उनके काफिले पर पथराव किया गया। इस दौरान नड्डा के काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया है। विजयवर्गीय का कहना है कि उन्हें इस हमले में चोट लगी है। दोनों ही नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे हैं। 
भाजपा अध्यक्ष के काफिले में पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी भी शामिल है। प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा किए गए पथराव के चलते विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया है। इस दौरान भाजपा महासचिव बाल-बाल बचे हैं। इस घटना का उन्होंने वीडियो भी जारी किया है। भाजपा महासचिव ने कहा कि मैं इस हमले में घायल हो गया हूं। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में, गुंडों ने हम पर हमला किया। ऐसा लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले को लेकर दक्षिण 24 परगना में भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने कहा, यह एक पूर्व नियोजित हमला था, पुलिस प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही थी। इस हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने डायमंड हार्बर में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। वहीं, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राज्य में चुनावी हलचल बढ़ गई है। 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है। इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है। राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में जवाब दाखिल करना है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष कोलकाता में कहा, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक हुई है। कल उनके कार्यक्रमों में पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं थी। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा है।  

Related posts

જે પાર્ટી વેલફેર નહીં કરી શકે તેની ફેરવેલ કરી દેવી જોઇએ : મોદી

aapnugujarat

મુસ્લિમ મહિલાઓએ ફૂટબોલ મેચ જોવી ઈસ્લામ વિરુદ્ધ : દેવબંદનો નવો ફતવો

aapnugujarat

ખાનગી હોસ્પિટલ સાથે જોડાયેલા કૌભાંડ સપાટીએ : દવાઓ ઉપર ૧૨૦૦ ટકા સુધીનો હોસ્પિટલોને લાભ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1