Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

मुंबई में इस बार नहीं होंगे लालबाग के राजा के दर्शन

मुंबई के लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल ने इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर गणेशोत्सव आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। इसके स्थान पर एक रक्त और प्लाज्मा दान शिविर स्थापित किया जाएगा। लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल के सचिव सुधीर सालवी ने कहा कि इस साल गणेशोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के बजाय, लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल मुख्‍यमंत्री राहत कोष में राशि दान करेगा। हम उन शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित करेंगे जिन्होंने LOC और LAC में अपनी जान गंवाई है।
दस दिनों तक होने वाले गणेशोत्‍सव पर लोग अपने घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्‍थापना करते हैं। पूरे विधि-विधान से गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की जाती है और 11वें दिन उनका विसर्जन किया जाता है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर लाल बाग़ का राजा आकर्षण का केंद्र रहता है। लाल बाग़ के राजा के दर्शन हेतु देश-विदेश से लोग मुंबई आते हैं। बॉलीवुड कलाकार भी इस पावन अवसर पर भगवान गणेश जी के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए अभी कुछ दिन पहले शहर के सबसे धनी गणपति मंडलों में से एक, वडाला के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण सर्वजन गणेशोत्सव समिति ने भी इस साल गणेशोत्सव न मनाने का निर्णय लिया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी कोरोना संक्रमण के चलते पुणे के मंडलों द्वारा आगामी गणेशोत्सव धूमधाम से नहीं मनाने का फैसला का स्वागत किया था। उपमुख्यमंत्री पवार ने विश्वास जताया था कि मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में भी मंडल मौजूदा महामारी को देखते हुए ऐसा ही निर्णय लेंगे।

Related posts

બાગેશ્વર ધામના ધીરેન્દ્ર કૃષ્ણ શાસ્ત્રી કાયદાના દાવપેંચમાં ફસાયા

aapnugujarat

शाह ने कहा एंटी हिंदु तो सिद्धारमैया ने बताया कट्टर : कर्नाटक में चुनाव को लेकर बयान बाजी शुरू

aapnugujarat

J&K के हितों के खिलाफ साजिश को नाकाम बनाने के लिए हर कदम उठाया जाएगा : मुफ़्ती

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1