Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

असम में बाढ़ से 5 लोगों की मौत

बाढ़ से जूझ रहे असम में पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ असम में बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या 80 हो गई। प्रभावित जिलों में जलस्तर कम हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पांच मृतकों में दो बक्सा जिले के थे जबकि बरपेटा, चाचर और विश्वनाथ जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। असम में अभी भी 17 जिलों के 2,078 गांवों में 27.15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 
असम राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में जलस्तर घटा है। आज की तारीख में असम के 17 जिलों के 2,078 गांवों में बाढ़ का पानी है जिससे करीब 27 लाख 15 हजार 184 लोग प्रभावित हैं। अथॉरिटी ने बताया कि असम के 768 राहत शिविरों में 1,58,896 लोग शरण लिए हुए हैं। इसके अलावा 161 राहत वितरण केंद्र भी चालू हैं। 
इससे पहले असम के सात जिले में पानी का स्तर बढ़ गया था। भूटान के कुरीचू नदी पर स्थित कुरीचू जलविद्युत जलाशय से अत्यधिक पानी छोड़े जाने के कारण असम के बारपेटा, नलबाड़ी, बकसा, चिरांग, कोकराझार, धुबरी और दक्षिण सलमारा जिलों में बाढ़ के पानी में बढ़ोतरी हुई थी। असम के अलावा बिहार में भी पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की जान चली गई।

Related posts

મકાનના વેચાણમાં ૭ વર્ષ બાદ આવી તેજી

aapnugujarat

FPI દ્વારા ફેબ્રુઆરી માસમાં ૧૦૦૦૦ કરોડ પરત ખેંચાયા

aapnugujarat

ચોમાસું ૧૭ સપ્ટેમ્બર બાદ વિદાય લેશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1