Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भीमा कोरेगांव हिंसा : महाराष्ट्र पुलिस का फादर स्टेन स्वामी के घर में छापा, डाॅक्यूमेंट जब्त

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम बागीचा स्थित फादर स्टेन स्वामी के घर बुधवार की सुबह महाराष्ट्र पुलिस की छापेमारी चल रही है। इस दौरान मीडिया कर्मियों को स्वामी के घर से बाहर रोक दिया गया है। यह छापेमारी भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में की गई है। वहीं पुलिस ने काफी सारे डॉक्यूमेंट जब्त किए हैं। फिलहाल फादर स्टेन स्वामी से पूछताछ जारी है। फादर स्टेन स्वामी के घर दूसरी बार छापा पड़ा है।
वहीं महाराष्ट्र पुलिस मंगलवार शाम ही रांची पहुंच गई थी और बुधवार सुबह ही फादर स्टेन स्वामी के आवास पर छापेमारी शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस भी मौके पर है। इससे पहले 28 अगस्त 2018 को भी फादर स्टेन के घर पर छापेमारी की गई थी। उनके घर से पुलिस ने एक लैपटॉप, दो टैब, कुछ सीडी और दस्तावेज जब्त किए थे। इन सभी चीजों को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई थी। उस वक्त स्टेन स्वामी के घर में करीब तीन घंटे तलाशी ली गई थी। साथ ही पुणे पुलिस ने फादर स्टेन स्वामी को मराठी में सर्च वारंट थमाया तो उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। इसका अनुवाद करने के बाद ही उन्होंने उस पर हस्ताक्षर किए थे। भीमा कोरेगांव में 1 जनवरी 2018 को कथित रूप से स्टेन स्वामी समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए भाषणों की वजह से अगले दिन हिंसा हुई थी।
फादर स्टेन स्वामी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो पिछले कई दशकों से झारखंड के आदिवासी क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने विस्थापन, भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है। उग्रवादी के नाम पर जेल में बंद 3000 विचाराधीन लोगों के मानवाधिकार के लिए केस भी दर्ज किया है। तमिलनाडु में जन्मे स्टेन स्वामी की पहचान एक ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर है। फादर स्टेन स्वामी ने 2006 में नामकुम में आवास बनवाया था। इस कैंपस में आदिवासी लड़के-लड़कियों के हॉस्टल हैं। उनकी पढ़ाई के लिए स्कूल और खेलने के लिए बड़ा मैदान भी है।

Related posts

ગુનેગારને પકડવા ગયેલા પોલીસ અધિકારીની હત્યા

aapnugujarat

સૈન્ય અધિકારીઓને નિર્દેશ : ચીન-પાકિસ્તાનની યુવતીઓની ‘માયાજાળ’થી દુર રહે

aapnugujarat

मनरेगा मजदूरों को हर रोज मिलेंगे 250 रुपए

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1