Aapnu Gujarat
રમતગમત

स्मिथ ने भारत के खिलाफ सबसे तेजी से 8 शतक लगाए

स्टीवन स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे तेजी से सबसे अधिक 8 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने करियर का 27वां शतक पूरा किया। यह भारत के खिलाफ उनका आठवां शतक है और इसके लिए स्मिथ ने सबसे कम 25 पारियां खेली हैं। इससे पहले सबसे कम पारियों में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाने का रिकार्ड सर गैरी सोबर्स के नाम था। सोबर्स ने 30 पारियों में यह कारनामा किया था। इस क्रम में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के ही एक और दिग्गज सर विवियन रिचर्डस का नाम है। विव ने 8 शतक लगाने के लिए 41 पारियां खर्च की थीं। चौथे स्थान पर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग हैं, जिन्होंने 51 पारियों में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाए हैं।

Related posts

विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने गेल

aapnugujarat

पेशावर जाल्मी के साथ पीएसएल में पदार्पण करेंगे डु प्लेसिस

editor

अफरीदी ने आईपीएल को लेकर दिया बड़ा बयान

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1