Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

नेपाल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत

नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में दो अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 9 की मौत हो गई और 22 लोग लापता हो गए। चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर उमेश कुमार ढकाल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। शनिवार रात से ही जिले में भारी बारिश हो रही है। रविवार सुबह 4 बजे के करीब भूस्खलन की घटनाएं हुईं। ढकाल के मुताबिक, बरहाबीस म्युनिसिपैलिटी में हुए भूस्खलन में दो रिहायशी इलाके तबाह हो गए। 19 घरों में पानी पूरी तरह घुस गया है। वहीं, काफी संख्या में दूसरे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 222 परिवारों के लिए तत्काल रहने की व्यवस्था करने की जरूरत है। नेपाल के अफसरों के मुताबिक, चीन से सटे सिंधुपाल चौक जिले में अक्सर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहता है। 2015 में यहां आए भूकंप में 9,000 लोगों की जान गई थी। खास तौर पर बारहबीस इलाका में भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने की संभावना ज्यादा रहती है।

Related posts

ઉત્તર કોરિયાએ જાપાન પર મિસાઇલ ઝીંકી

aapnugujarat

भारत को अमेरिका ने दिया नाटो देशों जैसा दर्जा : रिपोर्ट

aapnugujarat

इस्लामी गणराज्य के खिलाफ US प्रतिबंध की विफलता को दर्शाते हैं : ईरान

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1