Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

नीरव की जमानत याचिका खारिज

लंदन की एक अदालत ने एक बार फिर भारत के हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की ओर से दायर जमानत याचिका की अर्जी पर बुधवार को ब्रिटेन में सुनवाई हुई। इससे पहले अदालत चार बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। उन्हें लंदन के होल्बोर्न इलाक़े से 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया था। वह करीब 7 महीने से लंदन की वांड्सवर्थ जेल में हैं। लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके खिलाफ वॉरेंट जारी किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर न चुकाने के आरोप हैं। इसे भारत का सबसे बड़ा बैंक घोटाला भी माना जाता है। भारत ने ब्रिटेन से नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की मांग भी की है। नीरव मोदी 2018 से​ ब्रिटेन में हैं।
2018 की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक में 11,300 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया। इस घोटाले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी के अलावा उनकी पत्नी ऐमी, उनके भाई निशाल और रिश्तेदार मेहुल चोकसी मुख्य अभियुक्त हैं। बैंक का दावा था कि इन सभी अभियुक्तों ने बैंक के अधिकारियों के साथ साजिश रची और बैंक को नुकसान पहुंचाया। पंजाब नेशनल बैंक ने जनवरी में पहली बार नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में उन पर 280 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया गया था। 14 फरवरी को आंतरिक जांच पूरी होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को इस फ़र्ज़ीवाड़े की जानकारी दी। ये भारत का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला था। इस मामले में नीरव मोदी और चोकसी अभियुक्त हैं।

Related posts

આધાર કાર્ડને લિંક કરવાની સમય મર્યાદા ૩૧મી માર્ચ

aapnugujarat

અયોધ્યા મામલો ટળ્યો : જાન્યુઆરીમાં સુનાવણી

aapnugujarat

ભાજપ ૫૦૦ સ્થળે વીડિયો કોન્ફરન્સથી કરશે ચોકીદાર અભિયાનનો પ્રારંભ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1