Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

सोनभद्र नरसंहार में मारे गए व घायल हुए लोगों के परिजनों को कांग्रेस ने दिया 1.09 करोड़ की आर्थिक मदद

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को हुए नरसंहार में मारे गए व घायल हुए लोगों के परिजनों को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खड़े के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शनिवार को एक करोड़ नौ लाख की आर्थिक मदद दी। इस दौरान प्रत्येक मृतक के परिजनों को दस-दस लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल नौ ग्रामीणों को एक-एक लाख रुपये का चेक स्वयं दिया। टीम ने उनके मान, सम्मान और अधिकार के लिए निरंतर लड़ाई लड़ने, उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।गांव में भूमि पर कब्जा करने के चक्कर में ग्राम प्रधान यज्ञदत्त की तरफ से ग्रामीणों पर हमला करा दिया गया था। उस नरसंहार में दस लोगों की मौत हो गई थी और 28 लोग घायल हुए थे। उसमें से नौ लोग गंभीर रूप से घायल थे। घटना के बाद काफी हो-हल्ला मचा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आ रही थीं। इसी दौरान जिले में धारा 144 लगने से पहले मीरजापुर के नारायणपुर में उन्हें रोका गया फिर मीरजापुर के चुनार स्थित गेस्ट हाउस में उन्होंने रात गुजारी। दो दिन तक वह सोनभद्र आने के लिए अड़ी रहीं लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। बाद में उभ्भा से कुछ महिलाएं पैदल ही चलकर चुनार पहुंचीं और उनसे मिलकर अपनी पीड़ा बयां की थी। उसी समय प्रियंका वाड्रा ने मृतक परिवार को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद करने के लिए कहा था। राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह प्रभारी बाजीराव खड़े के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चेक दिया। इस दौरान सभी को मिलाकर कुल एक करोड़ नौ लाख रुपये का चेक दिया गया। 
उभ्भा गांव में हुए नरसंहार में मारे गए राजेश, अशोक कुमार, रामधारी, दुर्गावती, सुगवंती, रामसुंदर, जवाहिर, बासमतिया, रामचंद्र, अशोक के परिजनों को दस-दस लाख रुपये का चेक दिया गया। वहीं घायल हुए 28 लोगों में से गंभीर रूप से घायल रामनाथ, महेंद्र, करवा, रामधनी, नागेंद्र, जय प्रकाश, दिनेश, सीता देवी, सुखवंती को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया। ये लोग रहे मौजूद
कांग्रेस की टीम में राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खड़े के साथ वाराणसी के पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, भगवती प्रसाद चैधरी, ललितेश पति त्रिपाठी, कोआर्डिनेटर राम अवध यादव, रामनगर की चेयरमैन रेखा शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अनिल सिंह, बब्बू तिवारी, धीरज पांडेय, कौशलेश पाठक, ईश्वरीय नारायण सिंह, संगीता श्रीवास्तव, आशुतोष दुबे, विवेक सिंह पटेल, कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, लक्ष्मीकांत मिश्रा, आकाश वर्मा, दयासागर दुबे, रामरक्षा यादव, सोनी गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related posts

દિવ્યાંગ પીડિતો અને સાક્ષીઓના નિવેદનોને નબળા ગણી શકાય નહીં : સુપ્રીમ

editor

કોરોનાથી વન્યજીવોને ખતરો

editor

ગરમીથી કંટાળી એક શખ્સે હનુમાનજીની ત્રણ મૂર્તિઓ ખંડિત કરી

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1