Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

भारत को UNSC का अस्‍थाई सदस्य बनाने का 55 देशों ने किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र में भारत को एक बड़ी राजनयिक जीत मिली है। एशिया-पैसिफिक ग्रुप संयुक्त राष्ट्र ने सर्वसम्मति से 2021/22 में 2 साल के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद की गैर-स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। भारत की कूटनीतिक गोलबंदी कुछ ऐसी रही कि पाकिस्तान को भी उसकी सदस्यता का समर्थन करना पड़ा। 2021-2022 के कार्यकाल के लिए 15-नेशन काउंसिल के पांच अस्थायी सदस्यों के लिए चुनाव अगले साल जून के आसपास होंगे। 
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट करते हुए कहा, “एक सर्वसम्मत कदम। एशिया-पैसिफिक ग्रुप ने सर्वसम्मति से भारत की 2021/22 में दो साल के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट के लिए उम्मीदवारी का सर्वसम्मति से समर्थन किया है। सभी 55 सदस्यों का इस समर्थन के लिए धन्यवाद।
उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक वीडिया भी शेयर किया। जिन 55 देशों ने भारत का समर्थन किया है, उनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, जापान, कुवैत, किर्गिजस्तान, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, सीरिया, तुर्की, यूएई और वियतनाम का नाम शामिल है। हर साल 193 सदस्यों वाली जनरल असेंबली यूएन हाई टेबल पर दो साल के कार्यकाल के लिए पांच अस्थायी सदस्यों का चुनाव करते हैं। परिषद के पांच स्थायी सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका हैं। वहीं दस अस्थायी सीटों का वितरण क्षेत्रीय आधार पर किया जाता है। इनमें पांच सीट अफ्रीकी और एशियाई राज्यों, एक सीट पूर्वी यूरोपियन राज्यों, दो सीट लातिनी अमेरिकी और कैरेबियन राज्यों और दो सीट पश्चिमी यूरोपियन और अन्य राज्यों के लिए होती हैं।

Related posts

मोदी बर्थडे के साथ लिखा, आज का दिन हमें गर्भनिरोधकों का महत्व समझाता है : : फवाद

aapnugujarat

IS extremist group remains tough and influencing in Afghanistan: UN Secy-General Guterres

aapnugujarat

જી-૨૦ઃ ટ્રમ્પે પુતિન સાથેની મુલાકાત રદ કરી, રશિયા-યુક્રેન વિવાદને ગણાવ્યું કારણ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1