Aapnu Gujarat
ગુજરાત

मनरेगा योजना में बड़ा घोटाला, डेटा के साथ छेड़खानी कर बिल कराया पास

महिसागर जिले में मनरेगा योजना के तहत एक बड़ा घोटाला सामने आया है। कर्मचारियों ने डेटा के साथ छेड़खानी कर 80 लाख रुपये का घोटाला होने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में डीडीओ ने 4 तालुका के 33 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
महिसागर जिले में मनरेगा के तहत 80 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला संतरामपुर, बालासिनोर, लूणावाड़ा और वीरपुर तालुका से सामने आया है।
डेटा के साथ छेड़छाड़ कर गलत तरीके से बिल पास कर घोटाला को अंजाम दिया गया है। पूर्ण किए गए कार्यों को ऑनलाइन फिर से शुरू किया गया और मौके पर कोई काम किए बिना बिल जमा किए गए। झूठे बिल से सीधे संबंधित एजेंसी के बैंक खाते में पैसा जमा किए गए हैं। डीडीओ के आदेश पर चारों तालुका विकास अधिकारियों द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Related posts

ભાજપ ૨૪ કલાક ઘરેલુ વિજ આપવામાં સફળ રહ્યાનો દાવો

aapnugujarat

હાટકેશ્વર જંકશન પર ફલાય ઓવર બ્રીજ બનાવવા નિર્ણય

aapnugujarat

દિલ્હીમાં રિપબ્લિક ડે પરેડનું નેતૃત્વ કરશે વડોદરાના આર્મી ઓફિસર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1