Aapnu Gujarat
રમતગમત

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी खिताबी जंग

विजय रथ पर सवार मुंबई इंडियंस और अपना मनोबल वापस हासिल कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को होने वाले आईपीएल-13 के खिताबी मुकाबले में महासंग्राम होगा। आईपीएल की तालिका में मुंबई और दिल्ली क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही थीं और अब इन दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होने जा रहा है।
छठी बार फाइनल खेल रही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की नजरें पांचवीं बार खिताब जीतने पर लगी होंगी तो वहीं पहली बार में फाइनल में पहुंची दिल्ली इस टूर्नामेंट में नया चैंपियन बनने का गौरव हासिल करना चाहेगी। निश्चित रूप से फाइनल में टक्कर नहीं महासंग्राम होगा क्योंकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली पहली बार खिताब जीतने के लिए अपना सबकुछ झोंकना चाहेगी।
मुंबई अपने अब तक के प्रदर्शन से दावेदार रहेगी लेकिन उसके लिए दिल्ली को हल्के में लेना भूल हो सकती है क्योंकि दिल्ली ने रविवार को क्वालीफायर दो में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से मात दी था। दिल्ली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में उम्दा प्रदर्शन कर पहली बार खिताब जीतने के लिए अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। मुंबई ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली को आसानी से 57 रन से शिकस्त दी थी। मुंबई के 200 रन के जवाब में दिल्ली की टीम लड़खड़ाते हुए 143 रन बना पायी थी लेकिन अब जो टीम फाइनल में उतरने जा रही है उसमें एक नया आत्मविश्वास आ चुका है और वह मुंबई को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related posts

રોહિત શર્મા ટી૨૦માં સૌથી વધુ રન બનાવનાર ભારતીય

aapnugujarat

ICC रैंकिंग में विराट और बुमराह टॉप पर बरकरार

aapnugujarat

૨૦૩૬ ઓલિમ્પિક્સ માટે રાજ્ય સરકાર સંપૂર્ણ સહયોગ આપશે : સીએમ રૂપાણી

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1