Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

हेमंत सोरेन को मिली जान से मारने की धमकी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबी अधिकारियों को हत्या करने की धमकी की अभी जांच ही चल रही थी कि सोमवार को फिर एक बार ऐसा ही मेल आया है। इससे एक बार फिर सनसनी फैल गई है। यह मेल भी पहले की ही तरह मुख्यमंत्री के सचिव राजीव अरुण एक्का की मेल आईडी पर आया है। मेल भी पुराने आईडी से ही भेजा गया है। मेल आने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय व मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के द्वारा पूरे मामले की जानकारी साइबर थाना को दी गयी है। इससे पूर्व 8 जुलाई को भी मुख्यमंत्री के सचिव के जी मेल एकाउंट पर धमकी भरा मेल आया था। मेल में उनके परिवार, कार्यकर्ता, अफसरों को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार भी सीएम को प्रॉक्सी सर्वर से ही मेल आया है। मेल के जर्मनी से आने की पुष्टि अधिकारियों ने की है। हालांकि आईपी एड्रेस निकालने में साइबर थाने को परेशानी हो रही है। जानकारी के मुताबिक, पूरे मामले में जर्मनी स्थित कंपनी से संपर्क करने का प्रयास किया गया है। बगैर वहां से सहयोग मिले मेल भेजने वाले तक पहुंचना मुश्किल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धमकी दिए जाने के मामले में पहले से साइबर डीएसपी सुमित कुमार के द्वारा जांच की जा रही है। जांच की मॉनिटरिंग एडीजी अनिल पालटा के द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी वाला पहला मेल 8 जुलाई को आया था। जिसमे उन्हें कैपिटल पनिशमेंट देने की बात कही गयी थी। धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। स्पेशल ब्रांच के द्वारा 5 पुलिस पदाधिकारियों और 30 कर्मियों की तैनाती की गई थी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को पहले से जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है।

Related posts

નેપાળની આડોડાઈ, ડેમનું કામ અટકાવ્યું

editor

छह महीने बाद दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान योजना : तिवारी

aapnugujarat

૧૫,૦૦૦થી ઓછી આવક વાળાને મહિને પેન્શન મળશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1