Aapnu Gujarat
ગુજરાત

पेट के दर्द का बहाना कर भागा अफगानिस्तान का कैदी, तलाश में जुटी पुलिस

अहमदाबाद की साबरमती जेल में कई सालों से सजा काट रहा अफगानिस्तान का कैदी पुलिस की गिरप्त से फरार हो गया। कैदी अपने पेट में दर्द बताकर पुलिस की गिरप्त से भाग निकला। अमदाबाद पुलिस ने उसे तीन साल पहले गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि जब कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मी उसे वापस जेल ला रहे थे तब अचानक कैटी ने बहाना बनाया और पुलिस से आंख चुरा कर भाग गया। आरोपी कैदी की पहचान अफगानिस्तान निवासी सैफुल्लाखान अकबर खान पठान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के अलावा हत्या का भी एक मामला चल रहा है। लेकिन सवाल फरार होने का है आखिरकार वह साबरमती जेल के बहार से फरार हो गया। 
कैदी के भाग जाने की इस वारदात के पीछे पुलिसकर्मियों पर शक की सुई घूम रही है। आरोपी कैदी सैफुल्लाखान के खिलाफ फर्जी म्युनिसिपल कार्पोरेशन का जन्म प्रमाण पत्र, लाइसेंस, पेन कार्ड आदि बनवाने का आरोप है। इन दस्तावेजों के सहारे ही वह 2013 से गुजरात में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी को आस पास के ईलाकों में खुब तलाशकीलेकिन जब नही पता चला आरोपी का तो पुलिस ने 10 घंटे बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सुचना दी। उसके बाद कंन्च्रोल रुम ने पुलिस की अलग अलग टुकडी बनाकर जांच पडताल शुरु की है।

Related posts

૪૫૦૦ કરોડના હેરોઇન કેસમાં વધુ બેની ધરપકડ

aapnugujarat

सुप्रीमकोर्ट के जस्टिस दिपक मिश्रा द्वारा लीगल आसी. एल्टाब्लिशमेन्ट का किया जाएगा

aapnugujarat

રાજ્યના જળાશયોમાં 50 ટકા જ પાણીનો જથ્થો એવેલેબલ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1