Aapnu Gujarat
ગુજરાત

भाजपा में शामिल होंगे अल्पेश ठाकोर और धवन सिंह झाला

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ देने वाले अल्पेश ठाकोर जल्द ही अपनी राहें जुदा करने वाले हैं। कर्नाटक और गोवा के बाद कांग्रेस को गुजरात से यह तगड़ा झटका लगेगा। गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के नेता अमित ठाकोर ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम पार्टी की विचारधारा में यकीन करते हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के ठीक पहले अल्पेश ने कांग्रेस का हाथ थामा था। उस वक्त दावा किया गया था कि इसके पीछे अल्‍पेश की ओर से कराया गया सर्वे था। इसमें शामिल हुए लोगों ने उन्‍हें कांग्रेस के साथ जाने को कहा था। ठाकोर की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस सर्वे में 21 लाख से ज्‍यादा फोन आए और पांच लाख लोगों ने फॉर्म भरे थे।

Related posts

કાંકરેજના ખારીયા ગામમાં ખારેશ્વર મહાદેવના મંદિરમાં હવન – યજ્ઞ યોજાયો

aapnugujarat

ઉનામાં ભત્રીજાએ કાકા અને પિતરાઇ ભાઈની હત્યા કરી

editor

अक्षरधाम हमले का मुख्य षड़यत्रकर्ता अजमेरी जेल में

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1